यदि आपको वायुमार्ग से जाना पसंद है तो आप दिल्ली,जम्मू या श्रीनगर से अपनी उड़ान भी ले सकते हैं।गर्मी के मौसम दोरान जो की वंहा का पर्यटन समय होता है दिल्ली, जम्मू से दो से तीन उड़ान प्रतिदिन और प्रति सप्ताह श्रीनगर से एक उडान उपलब्ध होती हैं।अधिकृत टूर ऑपरेटरों से उपलब्ध उड़ानों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा सकती है,तथा वे भी उड़ान में आपको सीट उपलब्ध करवा सकते है।
लेह के बारे में कुछ डाटा निम्न प्रकार है
Location of the district headquarters Leh
| |
Coordinates: 34°10′12″N 77°34′48″ECoordinates: 34°10′12″N 77°34′48″E
| |
Country
|
India
|
• Total
|
86,904 km2 (33,554 sq mi)
|
Population (2001)
| |
• Total
|
270,126
|
• Density
|
3.1/km2 (8.1/sq mi)
|
Languages
| |
• Official
| |
Largest city
| |
Capital
| |
19%[2] (1981)
| |
Website
| |
स्त्रोत :विकिपीडिया
सड़क मार्ग से लेह तक पहुँचने के लिए आप या तो श्रीनगर से या मनाली से जा सकते हैं। हालांकि थोड़ा थका देने वाला सफ़र है लेकिन अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा करते है तो आप पूरी तरह से प्रकृति की सुंदरता का आनंद लें कर सकते हैं और वनस्पति,पहाड़ों, और उनकी ऊंचाई के मजे ले सकते है।
राजनीतिक स्थिति इतनी अप्रत्याशित है की मनाली से मार्ग चयनित करना अधिक अच्छा होता है मार्ग में किसी तरह की अड़चन नहीं आती है तथा रास्ता भी साफ़ रहता है कोई अवरोध की सम्भावना नहीं होती।लगभग बस द्वारा मनाली से लेह का किराया 1600 रूपये है जिसमे पहली रात के लिए रात के खाने के, रात के बस में सोने के और अगली सुबह के नाश्ते के प्रभार शामिल है,अर्थात 1600/- में सारे चार्ज सम्मिलित कर लिए होते है। एक बेहतर पसंद एक 8 से 10 सीटर कार (टाटा सूमो) भी हो सकती है जिसका किराया लगभग 8000 रूपये होता हे जिसमे आप रुक-रुक कर प्रकृति की सुन्दरता का आनंद लेते हुए जा सकते हो।
मनाली / श्रीनगर में कहा ठहरे ?
यदि आप मनाली और श्रीनगर से लेह जा रहे है तो हो सकता है साधन की कमी के चलते आपको रुकना पड़े,सौभाग्य से जून से सितंबर तक मनाली और श्रीनगर में पर्यटन मौसम है। इन स्थानों में से प्रत्येक में बहुत सारे होटल उपलब्ध होते हैं और बंद के मौसम में सौदेबाजी की भारी गुंजाइश होती है क्योकि कई होटल सिर्फ पर्यटन मौसम मैं ही खुलते है। आप एक कमरा 250-500 रूपये/प्रतिदिन प्राप्त कर सकते हैं।लेह मैं भी इसी तरह की हालत होती है।
लेह में कहा ठहरे ?
लेह एक तरह का छोटा सा शहर है जहाँ आप एक बहुत कम बजट के होटल से लेकर बड़े बज़ट के होटल में रहने के लिए कमरे बुक कर सकते हैं, वंहा सरकारी पर्यटन बंगले, निजी अतिथि गृह, तथा बड़े छोटे होटल के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं।अतिथि गृहों में अधिकांश स्थानीय तिब्बती परिवारो के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे हैं और उनमें से कई में आप रसोई का भी उपयोग कर सकते हैं। आप एक साधारण कमरा 350-400 रूपये में आसानी से पा सकते हैं।
यहाँ कुछ होटल और अतिथि गृहों की सूची दी जा रही है जिससे आपको आसानी होगी :
लद्दाख का एसटीडी कोड: +91 (1982)
होटल देसकित चान फोन: 251523
होटल सिदहात फ़ोन: 252329
होटल चोसपा फोन: 252045
होटल विमला फ़ोन : 252754
होटल औबेक्स फ़ोन : 252412
होटल कांगला फ़ोन: 253670
होटल हिलव्यू फ़ोन : 252258
होटल हिमालय फ़ोन: 252304
पुरानी लद्दाख गेस्टहाउस फ़ोन: 252951
जिग्मे गेस्टहाउस फ़ोन: 253563
यास्मिन गेस्टहाउस फ़ोन: 252405
तिब्बत गेस्ट हाउस फोन: 252404
खान मंजिल गेस्ट हाउस फोन: 252681
लेह में पर्यटन स्थल :
पहले दिन होटल और गेस्ट हाउस में रहे और आराम करे इतने लम्बे सफ़र के बाद भ्रमण करना सेहत के लिए हानि कारक हो सकता है। लेह का विविध सौंदर्य आप सिर्फ शहर के आसपास चलने से अनुभव कर सकते है। चलते चलते सड़क के दोनों ओर लद्दाखी उनके रंगीन कपड़े और छोटी आंख के साथ पुरुषों और महिलाओं को फलों और सब्जियों और कई अन्य चीजों की बिक्री गहने आदि बेचते हुए देख सकते है इनका कारोबार पर्यटकों के खरीददारी से ही चलता है। लेह में देखने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों में लेह मोसक, मोरावियन चर्च, शंकर मठ, हस्तशिल्प केंद्र, लद्दाख इकोलॉजिकल केंद्र आदि सबसे प्रसिद्ध जगह हैं, एक पहाड़ी की चोटी पर एक नौ मंजिला इमारत है, राजा संगे नामगेल के द्वारा यह महल बनाया गया था। महल के ऊपर से लेह के दृश्य आद्भुत है। समो गोम्फा नामक जगह महल के पीछे है,कार किराए पर लेकर एक दिन में आप लेह में इन सभी महत्वपूर्ण स्थानों को देख सकते हैं
लेह टैक्सी यूनियन ने लेह के के चारों ओर की विभिन्न यात्राओं की दर तय की है।वे एक कार में अधिक से अधिक 5 यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाती है, लेकिन यदि एक ही परिवार के सदस्य 5 से अधिक हो तो उनको साथ जाने दिया जा सकता है।
यंहा होटल या गेस्ट हाउस के माध्यम से,जन्हा आप रहते हे टैक्सी लेने पर किराया बेहतर मिल सकता है। कुछ स्थानों इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है. होटल भी आपकी इन औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए मदद करते हैं।
यात्रा की लेह के चारो और की कुछ दरे :
1 लेह महल, ठिकसे गोम्फा, हेमिस गोम्फा , स्टोक पैलेस संग्रहालय एक दिन की यात्रा 1250 रूपये
2 नुब्रा घाटी में एक रात और दो दिन यात्रा 7000 रूपये
3 सोमारिरी झील एक रात दो दिनों की यात्रा 6500 रूपये
4 अहम पैंगांग झील एक दिन की यात्रा R 5000 रूपये
5 अल्ची गोम्फा एक दिन की यात्रा 1350 रूपये
6 लामायुरु एक दिन की यात्रा 2800 रूपये
लेह यात्रा के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:
1. अपने साथ पासपोर्ट या अन्य फोटो पहचान पत्र रखें
2. सभी यात्रा के सदस्यों के फोटो पहचान पत्र की कुछ ज़ीरक्सा प्रतियां लेकर पास में रखे।
3. अपनी यात्रा से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें और आवश्यक दवाओं और ऊंचाई बीमारी के लिए जो आवश्यक हो सकता है साथ ले।
4. एक पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर का भार उठाने की स्थिति जाच ले।
5. पर्याप्त सूखा भोजन,फल सूखे मेवे और लंबी यात्रा / बस, कार के लिए पानी पर्याप्त रूप से रख ले।
6. लेह में सूर्य की रौशनी बहुत तेज़ होती है क्योकि वंहा अल्ट्रा वायेलेट किरणे आती है, टोपी, छाता और अपने पसंदीदा सनस्क्रीन
लोशन साथ रख ले।
7. लेह में मौसम बहुत शुष्क है, आप के साथ ठंड की क्रीम या नामिकारक या नारियल का तेल रख ले।
आपकी यात्रा मंगलमय हो।
Very well explained everything in detail. We all need this kind of information to make ourselves updated. Commodity tips
ReplyDelete