GODREJ CONSUMER PRODUCTS LTD ख़रीदे FMCG कंपनियों में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है Godrej Consumer Products Ltd सन 2005 से Godrej Consumer Products Ltd ने लगातार विदेशी समूहों को टेक ओवर किया है जेसे Keyline brands (UK), Rapidol (South Africa), Godrej Global Mideast (GCC), Kinky Group (South Africa), Godrej Sara Lee (India), Megasari (Indonesia), Issue & Argencos (Argentina) and Tura (Nigeria). इन भारी टेक ओवेरिङ्ग के कारण कंपनी को नियमित होने में 1 से 2 साल और लग सकते है पैर कोई चिंता की बात नहीं है कुछ समय बाद ये ही कंपनी के लिए कैश काऊ मतलब धन निर्माण का साधन बन जायेंगे।कंपनी ने अब तक 3 महादीपो ( एशिया ,अफ्रीका , लेटिन अमेरिका ) में निवेश किया है , चिली देश की लीडर कंपनी Cosmetica Nacional में 60 % का निवेश किया है , अगले समय में अफ्रीकन कंपनी ग्रुप "Darling " और चिली की Cosmetica Nacional में बची हुई हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है , अर्थात स्टेक बढाई जा सकती है, भारत में छोटे ग्रामीण इलाको में पहुच ने की योजना का निर्माण हो चूका है , पुरे भारत में यह कंपनी 40 लाख रिटेल आउट लेट्स के साथ हिंदुस्तान युनिलीवर के बाद दूसरी सबसे बढ़ी कंपनी है , विदेशी निवेशको और MF फंडो की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है , ग्रामीण इलाको से ही इसकी 40 % आय का निर्माण होता है.लम्बे समय के लिए अच्छा निवेश हो सकता है.
HCL TECHNOLOGY ख़रीदे पिछले कुछ क्वाटरो से इस स्टॉक ने लगातार बहुत अधिक तेज़ी दिखाई है और अपने निवेशको के लिए अच्छा खासा मूल्य निर्माण किया है,पिछले दो क्वाटरो से हर क्वाटर में कंपनी ने 1 बिलियन से भी जायदा के कांट्रेक्ट जीते है और कम्पनी ने अपना मार्जिन भी विकसित किया है , HCL ने कुछ नए ग्राहक भी जुट़ाये है ,और पुराने ग्राहकों से भी नए कांट्रेक्ट अच्छी मात्र में प्राप्त किये है प्राइसिंग मॉडल अच्छा होने के कारण कम्पनी आगे भी अच्छा मूल्य निर्माण कर सकती है,पिछले पाच सालो में कंपनी ने 30 % की दर से वृद्धि की है , 30% की ROE ,130 BV , 12% के NPM पर ट्रेड कर रहा है,लम्बे समय के लिए निवेश अच्छा निवेश हो सकता है।
CRISIL LTD ख़रीदे पिछले 10 सालो में क्रिसिल ने कुल बिक्री में 30%/ इयर के हिसाब से वृद्धि दर्ज की है , इसका ROC 46 % और डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो 0 है जो बहुत अच्छी बात है।, 2013 में प्रमोटर की होल्डिंग ,में वृध्धि हुई है , क्रिसिल भारतीय बाजारों में मार्केट लीडर है , इसका विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग कंपनी S&P के साथ व्यापार सम्बन्ध है , किसी भी रेटिंग कंपनी में क्रिसिल एक मजबूत आधार वाली और अच्छी इमेज वाली कंपनी मानी जाती है , मजबूत और अलग अलग फाइनेंसियल उत्पादों के रेटिंग बिज़नस के साथ भारत , वियतनाम ,तंज़ानिया में इसका बिज़नस है , लम्बे समय में अच्छे वैल्यू निर्माण की योग्यता रखती है
BRITANNIA LTD ख़रीदे 21 % ROCE और 35 % ROE के ओसत रिटर्न से ब्रिटानिया पिछले 7 सालो से मूल्य निर्माण कर रहा हे , डेब्ट तो इक्विटी बहुत कम लगभग 0.50 % है , इस स्टॉक ने कुछ समय में अच्छी तेज़ी दिखाई है , लम्बे समय में और तेज़ी की उम्मीद की जा सकती है कंपनी में प्रोमोटर की होल्डिंग 51 % है, इसके बिस्कुट भारत में अधिक रूप से उप्योह में लाये जाते है जो इस कंपनी का मुख्य आय स्त्रोत है , पिछले वर्षो में बिस्कुट के उत्पादन ने 18 % की वृद्धि दर्ज की है , आगे भी यह नियमित रूप से आगे बढ़ेगी। लम्बे समय के हिसाब से ब्रिटानिया में निवेश किया जा सकता है.
प्रिय निवेशक ये कुछ मिड कैप स्टॉक थे आगे भी दिवाली सीरिज में आपके लिए अगले कुछ दिनों में कुछ लार्ज कैप तथा साथ में स्माल तथा मिडकैप स्टॉक लेकर आएंगे। यदि आप किन्ही और शेयर्स के बारे में जानना कहते है या निवेश सम्बन्धी राय लेना कहते है तो आपका स्वागत है, आप फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/pages/Anmol-Bihariya/144636985600364?ref=tn_tnmn पर क्लिक करे अपने FB अकाउंट में लॉग इन करे और पेज को LIKE कर सकते है या पेज पर अपने सवाल पोस्ट कर सकते है. धन्यवाद।
आपका
अनमोल बिहरिया


.jpg)

.jpg)



.jpg)
















.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)
.jpg)