Pfizer Ltd. ख़रीदे लक्ष्य 1420 वर्तमान मूल्य 1095 : pfizer india ltd दुनिया की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी pfizer inc. की सहयोगी कंपनी है. यह एक विशेष पैटर्न में व्यापार करने वाला स्टॉक है, pfizer में मुख्यतः हमेशा से एक ट्रेंड में ट्रेडिंग होती रही है, यह यदि बुलिश मूड में रहता है तो मार्केट या फार्मा इंडेक्स कितना भी फॉल दिखा रहे हो pfizer हमेशा प्लस मूड मे ही ट्रेडिंग करता है, और ऊपर की ओर बढ़ता चला जाता है,और यदि यह बेअरिश मूड में ट्रेड कर रहा हो तो
मार्केट या फार्मा इंडेक्स कितना भी बढत दिखा रहे हो यह निचे गिरता ही चला जाता है, पिछले दिनों मार्किट में आई बेतहाशा गिरावट में सारे सेक्टर के स्टोक्स और इंडेक्स जँहा 52 low बना रहे है वंही pfizer ने लगातार 52 low से 8 %बढत दिखाई है, तथा बुलिश मूड में आ गया है , 28 अगस्त को pfizer की 32 rs पर शेयर की ex डेट भी है, जिस कारण बढत देखि जा सकती है, लम्बे अवधि के निवेश की बात करे तो pfizer का ईपीएस 132 लिस्टेड फार्मा कंपनीयो में सबसे ज्यादा 168 रूपये पर शेयर है, तथा पी इ रेश्यो सबसे कम 6. 5 है,यह पूरी तरह डेब्ट फ्री कंपनी है , तथा कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन जो की एक मुख्य घटक होता है 43 % सबसे अधिक है, एवरेज रिटर्न इक्विटी पर 30% है, मौजूदा मार्केट कैपिटल 3263 करोड़ रूपये है और 35 रूपये पर शेयर के डिविडेंड के हिसाब से मौजूदा डिविडेंड यील्ड 3. 22 % है. लम्बे समय के हिसाब से यह एक अंडर वैल्यूड स्टॉक पिक हो सकता है, जो आगे चलकर एक मल्टीबिगर बन जाये।Aditya Birla Nuvo Ltd ख़रीदे लक्ष्य 1530 वर्तमान मूल्य 1096 : आदित्य बिरला समूह की यह कंपनी अब तक मिडकैप इंडेक्स को आउट परफ्रोम करती आई है, मजबूत नतीजो के दम पर बीते हफ्तों में स्टॉक ने 20 % से 25 % की रेली दिखाई थी और 52 हफ्तो का लाइफ टाइम हाई 1271 रूपये का बनाया था, कुछ दिनों से हावी रिज़र्व बैंक की नीतियों और मार्केट में जारी बिकवाली के कारण यह स्टॉक निचे की और 1040 के स्तरो तक खिसक गया था , इस मौके को खरीदारी करके भुनाया जा सकता है, कंपनी कई क्वाटरो से बहुत मजबूत रिजल्ट पेश करती आ रही है,जो आगे भी जारी रहेगा,कंपनी का वर्तमान मार्केट कैपिटल है 13183 रूपये, पी इ रेश्यो 31 , ईपीएस 35 है , कंपनी की ग्रोथ और मजबूत आधार इसे आकर्षक खरीद बना देते है.
प्रिय निवेशक ये थे कुछ स्टॉक पिकस यदि आप किन्ही और शेयर्स के बारे में जानना कहते है या निवेश सम्बन्धी राय लेना कहते है तो आपका स्वागत है, आप फेसबुक पेज https://www.facebook.com/pages/Anmol-Bihariya/144636985600364?ref=hl को LIKE कर सकते है या पेज पर अपने सवाल पोस्ट कर सकते है. धन्यवाद।
आपका
अनमोल बिहरिया






.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)


.jpg)
.jpg)
