एशियान पेंट भारत की सबसे बड़ी और एशिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है. भारत की पेंट इंडस्ट्री में एशियान पेंट अपना 55 % का मार्किट शेयर रखती है। यह सजावट के पेंट के साथ साथ इंडस्ट्रियल और ऑटोमोबाइल के पेंट का भी वितरण करती है , यह भारत की सबसे बड़ी सजावट के पेंट की विक्रेता है , कंपनी का व्यापार 17 देशो में 24 बड़ी पेंट निर्माण यूनिट के साथ व्यापार कर रही है। और 65 देश इसके उत्पाद का उपभोग कर रहे है।
खुद के ब्रांड के साथ साथ एशियान पेंट की सहायक कंपनी जैसे बर्जर इंटरनेशनल , apco कोटिंग ,scib पेंट , युब्मास आदि कंपनी के राजस्व में 11 % का योगदान करते है। वैसे एशियन पेंट लगातार एक मजबूत पेंट कंपनी के रूप में भारत में व्यापार करती रही है , इसके मुख्यतः कारण निम्नलिखित है , जिसके कारन कंपनी आगे भी ऐसे ही व्यापार कायम रखने में समर्थ है।
1. मजबूत ब्रांडिंग और मजबूत विज्ञापन
२. हर साल 1000 डीलर को जोड़ने के साथ साथ 27000 डीलरो का मजबूत नेटवर्क ( पुरे भारत में )
३. अच्छे प्रोडक्ट क़्वालिटी के साथ अनेक वर्गों के लिए अनेक ब्रांड और उत्पाद
4 . भारतीय बाजार में एशियन पेंट के अलावा किसी अन्य बड़ी पेंट कंपनी की अनुपस्थिति के कारण प्रतियोगिता में कमी।
5 . अत्यधिक मजबूत मैनेजमेंट (विश्व स्तर का )
पेंट इंडस्ट्री का वॉल्यूम भारत में 15 % प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ रहा है।
भारत में अन्य देशो की तुलना में पेंट की खपत 90 % काम है इस कारण से कंपनी के व्यापार वृद्धि में अभी भी बहुत सम्भावनाए है।
एशियन पेंट भारत के सजावट पेंट के व्यापार में 75 % का हिस्सा रखता है , मांग के हिसाब से कंपनी ने 2013 में ३ लाख लीटर प्रतिवर्ष की आंतरिक उत्पादन क्षमता में इजाफा कर लिया है ताकि आगे की मांग को संतुष्ट किया जा सके।
एशियन पेंट ने स्लीक ग्रुप में 51 % की स्टेक खरीद ली है जो किचन के स्पेस निर्माण में बड़ा खिलाडी है। जोकि 25 % प्रतिवर्ष की CAGR से वृद्धि कर रहा है।
Latest Financials
- Asian Paints Ltd.
| Standalone | Consolidated |
| TTM EPS (Rs) | 12.45 | 13.37 |
| TTM Sales (Rs. Cr.) | 10,706 | 13,089 |
| BVPS (Rs.) | 40.76 | 45.73 |
| Reserves (Rs. Cr.) | 3,814 | 4,291 |
| P/BV | 15.49 | 13.81 |
| PE | 50.72 | 47.23 |
| From the Market | |
| 52 Week High / Low (Rs) | 650.10/403.00 |
| Volume Traded | 1,32,666 |
| Market Cap (Rs. Cr.) | 60,559 |
| Equity (Rs. Cr.) | 95.92 |
| Face Value (Rs) | 1 |
| Industry PE | 47.36 |