प्यारे निवेशको ये दिवाली आपकी जिन्दगी में खुशाली लाये और आपके भविष्य को रौशनी से भर दे.
आपके लिए विश्लेषण करके कुछ स्टॉक्स निकले है आशा करता हु आपकी इन्वेस्टमेंट लाइफ में ये राकेट की तरह तेज़ी से वृद्धि और चमक लाये :
आपका
अनमोल बिहारिया
डॉ रेड्डी लेब्स ख़रीदे बीते कुछ सालो में इस स्टॉक ने काफी अच्छा बाज़ार में मूल्य निर्माण का कार्य किया है, डॉ रेड्डी लेब्स का रिसर्च एंड डेव्लाप्मेंट डिपार्टमेंट बहुत मजबूत है तथा कंपनी इस समय इस डिपार्टमेंट पर आधिक ध्यान दे रही है तथा निवेश भी कर रही है, इसका R&D पर खर्च 10 % हे जो अपने पीर ग्रुप के कम्पनीयो से ज्यादा है, लम्बे समय में इसके अच्छे परिणाम देखने मिल सकते है, US और भारत में इसकी मजबूत स्थिति इसकी मजबूत वैश्विक स्थिति दर्शाती है, इंटरनेशनल कंपनी Merck serono के साथ इसने बायो टेक्नोलॉजी पर जॉइंट वेन्चर शुरु किया है, इन सबका फायेदा लम्बे समय में मिल सकता है, डॉ रेड्डीज़ लेब्स में लम्बे समय के लिए निवेश करे.
LIC हाऊसिंग फाइनेंस लिमिटेड ख़रीदे फाइनेंसियल वर्ष 2013 में इस कंपनी के द्वारा हाउसिंग लोन में 26-30 % की वृद्धी का लक्ष्य रखा गया है, कंपनी ने इस फाइनेंसियल इअर के लास्ट क्वाटर में 8000 रूपये जुटाने का फैसला किया है LIC हाऊसिंग फाइनेंसियल की एक सहयोगी कंपनी , LICHFL अस्सेस्ट मेनेजमेंट कंपनी ने 500 करोड़ रूपये जुटाने के लिए पहला फण्ड LICHFL अर्बन डेवलोप्मेंट फण्ड बाज़ार में उतरा है, हाऊसिंग फाइनेंस में LICHFL पहले से अग्रणी कंपनी है, इसकी सबसे महतवपूर्ण ताकत है इसके लोनो के विविध प्रकार , जितनी लोनो में विविधता से लाभ ग्राहक LICHFL से ले सकता है उतना भारत की किसी भी हाउसिंग कंपनी से नहीं ले सकता है , यही विशेषता इसे आगे भी मार्किट लीडर बना के रखेगी, मजबूत वितरण प्रणाली भी इसका महतवपूर्ण अंग है, लम्बे समय में यह कंपनी आपके निवेश को आगे की और ले जा सकती है.
कोलगेट पोमोलिव लिमिटेड ख़रीदे भारत के टूथ पेस्ट बिज़नस में 50 % का हिस्सा रखने वाले कोलगेट में लम्बे समय के लिए निवेश किया जा सकता है , लम्बे समय में मार्केट वैल्यू बढाने में कोलगेट का कोई सानी नहीं है पिछले 5 सालो से यह कंपनी 17 % वार्षिक दर से वृद्धि कर रही है तथा ROE 100 % है , कुछ समय गिरावट बनी रह सकती है पर लम्बे समय में यह अच्छी वृद्धि दिखा सकता है.आज भी कोलगेट की बाजारों में उपस्थिति बहुत मजबूत बनी हुई है.
TCS ख़रीदे 28 % की वृद्धि से बढती बिक्री, 40 % ROE और ROCE के साथ यह भारत की सबसे मुल्यावन कंपनी बनी हुई है , आई बढ़त पर निकल जाना ठीक नहीं लम्बे समय तक बने रहे आगे भी TCS इसी दर से आगे बढ़ते रहेगी।
प्रिय निवेशक ये कुछ लार्ज केप स्टॉक थे आगे भी दिवाली सीरिज में आपके लिए अगले पांच दिनों में कुछ लार्ज कैप तथा साथ में स्माल तथा मिडकैप स्टॉक लेकर आएंगे।
यदि आप किन्ही और शेयर्स के बारे में जानना कहते है या निवेश सम्बन्धी राय लेना कहते है तो आपका स्वागत है, आप फेसबुक पेजhttps://www.facebook.com/pages/Anmol-Bihariya/144636985600364?ref=tn_tnmn को LIKE कर सकते है या पेज पर अपने सवाल पोस्ट कर सकते है. धन्यवाद।
आपका
अनमोल बिहरिया



.jpg)
TCS current price is 2071.00 with profit of 67.95 (+3.39%)points. please provide me buying strategy for today's investment. Indian stock market tips
ReplyDelete