Q.निवेशक समूह :- अनमोल जी बहुत से विश्लेषक ये मान रहे है की FMCG सेक्टर पूरी तरह से ओवर वैल्यूड हो चूका है , क्या आपअब भी इस सेक्टर में निवेश रखना चाहेंगे या निवेश की सलाह देंगे ?
A. ANMOL BIHARIYA :- पिछले कुछ वर्षो में भारत के लोगो में आये रहन सहन की आदतों और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण FMCG इंडस्ट्री को बहुत अधिक फायेदा मिला है, प्रमुख आर्थिक विकास के मानको जैसे जीडीपी , शहरी करण , आय में वृधि ,गावो में पहुचने के साधनों का आसन होना , इन्फ्रा स्ट्रक्चर में वृद्धि ,कार्यप्रणाली में महिलाओ का महत्व का बढ़ना आदि के कारण इस इंडस्ट्री में सराहनीय वृद्धि हासिल की है , जब पुरे विश्व में मंदी का माहोल गहराया था याने 2008 और 2009 इन वर्षो में भी FMCG सेक्टर में 14 % और 12 % की वृद्धि हासिल की थी, जनसँख्या में वृद्धि भी FMCG इंडस्ट्री को आगे बढाने में महत्व पूर्ण कारक है ,यह सभी चीज़े जारी रहेंगी और यह सेक्टर अपनी ग्रोथ जारी रखेगा, वर्तमान के हिसाब से वैल्यूएशन महंगे लग सकते है , पर यदि अगले 5 वर्षो के हिसाब से देखा जाये तो निवेश का यदि संही समय हो सकता है.
Q. निवेशक समूह :- अगले कुछ वर्षो के हिसाब से FMCG कंपनियों की आपके हिसाब से क्या स्ट्रेटेजी हो
सकती है,और यह सेगेमेंट कितने % की दर से वृधि कर सकता है?
A. ANMOL BIHARIYA:- यह पूरी तरह निर्भर करेगा की आने वाले समय में अर्थव्यवस्था के विकास और अच्छे उत्पादों के लिए खर्च करने की उपभोक्ताओ की शक्ति पर मतलब स्पेंडिंग पॉवर पर , आने वाले समय में FMCG इंडस्ट्री 15 -20 % की दर से वृद्धि कर सकती है , और कुछ सस्ते व् अच्छे उत्पाद का निर्माण कर छोटे ग्रामीण इलाको में अपने विस्तार कर सकती है, विदेशी निवेशक अभी भी इन कंपनियों में अच्छा खासा निवेश रखते है,अगले 5-6 सालो में वे अच्छी खासी बढोतरी की उम्मीद रखते है.
Q. निवेशक समूह :- FMCG कंपनियों में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है Godrej Consumer Products Ltd , आप भी इसके निवेशक है , विश्लेसको के मुताबिक अन्य FMCG कम्पनियों जेसे ITC ,डाबर, HUL के मुकाबले यह स्टॉक बहुत महंगे वैल्यूएशन पर व्यापर कर रहा है इस में निवेश की सम्भवनाये किया है, कृपया विस्तार से बताये ?
A. ANMOL BIHARIYA: देखिये किसी भी विकसित कंपनी के लिए PE रेशो , book वैल्यू ये सभी बहुत अधिक मायेने नहीं रखते, सन 2005 से Godrej Consumer Products Ltd ने लगातार विदेशी समूहों को टेक ओवर किया है जेसे Keyline brands (UK), Rapidol (South Africa), Godrej Global Mideast (GCC), Kinky Group (South Africa), Godrej Sara Lee (India), Megasari (Indonesia), Issue & Argencos (Argentina) and Tura (Nigeria). इन भारी टेक ओवेरिङ्ग के कारण कंपनी को नियमित होने में 1 से 2 साल और लग सकते है पैर कोई चिंता की बात नहीं है कुछ समय बाद ये ही कंपनी के लिए कैश काऊ मतलब धन निर्माण का साधन बन जायेंगे।कंपनी ने अब तक 3 महादीपो ( एशिया ,अफ्रीका , लेटिन अमेरिका ) में निवेश किया है , चिली देश की लीडर कंपनी Cosmetica Nacional में 60 % का निवेश किया है , अगले समय में अफ्रीकन कंपनी ग्रुप "Darling " और चिली की Cosmetica Nacional में बची हुई हिस्सेदारी खरीदी जा सकती है , अर्थात स्टेक बढाई जा सकती है, भारत में छोटे ग्रामीण इलाको में पहुच ने की योजना का निर्माण हो चूका है , पुरे भारत में यह कंपनी 40 लाख रिटेल आउट लेट्स के साथ हिंदुस्तान युनिलीवर के बाद दूसरी सबसे बढ़ी कंपनी है , विदेशी निवेशको और MF फंडो की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है , ग्रामीण इलाको से ही इसकी 40 % आय का निर्माण होता है.
Q . Godrej Consumer Products Ltd के डेब्ट के बारे में क्या कहेंगे।
A. वित्तीय वर्ष 2012 में कंपनी पर 1877 करोड़ रूपये का डेब्ट था , रिजल्ट के समय कंपनी मेनेजमेंट में इसर किया था की डेब्ट/ इक्विटी रेसो 1 पर बनाये रखेंगे , हाल में आई रूपये में घटत बढ़त के कारण डेब्ट की राशी ऊपर निचे हो सकती है क्योकि कंपनी विदेशो में भी व्यापर करती है.
Q . तो वर्तमान कीमतों पर FMCG सेक्टर में खरीदारी की जा सकती है.
A. ANMOL BIHARIYA:- हर गिरावट पर खरीदारी करे ITC , Godrej Consumer Products Ltd ,डाबर ,नेस्ले , यूनाइटेड spritis , jubliant fookworks , अच्छी पिक हो सकती है , खरीदारी करे लम्बे समय बने रहे. इस बात की चिंता न करे की वैल्यू महंगी है कुछ कंपनियों में वैल्यू निर्माण करने की असीमित शक्ति होती है , महंगे वैल्यूएशन पर व्यापार करने के बावजूद FMCG सेक्टर में अभी बहुत सम्भावनाये बाकि है.
प्रिय निवेशक ये थे कुछ स्टॉक पिकस यदि आप किन्ही और शेयर्स के बारे में जानना कहते है या निवेश सम्बन्धी राय लेना कहते है तो आपका स्वागत है, आप फेसबुक पेज https://www.facebook.com/pages/Anmol-Bihariya/144636985600364?ref=hl को LIKE कर सकते है या पेज पर अपने सवाल पोस्ट कर सकते है. धन्यवाद।
आपका
अनमोल बिहरिया

To eliminate all the confusion regarding the stock market join Epic Research the leading DAILY STOCK TIPS provider and get free advice on it.
ReplyDeleteBlog on stock market is truly very informative and helpful to make decision on investment.
ReplyDeleteOpen Demat account and get benefits worth Rs 10,000. Join Indira Securities Now!
best Stock Broker
Mobile Trading App